Sun. Nov 23rd, 2025
Untitled 1

झाइयाँ अक्सर बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती जाती हैं, जो देखने में चेहरे पर अच्छी नहीं लगतीं। ये अधिकतर उम्र के साथ हमारे चेहरे पर उभरने लगती हैं। इसके अलावा और भी बहुत सारे कारण होते हैं। कई बार हमारे चेहरे पर काले दाग-धब्बे हो जाते हैं जो झाइयों जैसे दिखते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए मार्केट में बहुत सी दवाएं और क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स के उपयोग से कई बार पिंपल जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयाँ हटाने के उपाय और कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।                           

 

 

चेहरे की झाइयाँ दूर करने के घरेलू उपचार || चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय

  • झाइयाँ अक्सर पेट की खराबी या अधिक तनावग्रस्त जीवन के कारण होती हैं। इसलिए खुश रहें, चिंता न करें, अधिक पानी पिएं और दिन में एक बार नींबू पानी जरूर लें।
  • बरगद का दूध चेहरे पर रोज़ लगाएँ। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे एक सप्ताह में झाइयाँ कम हो जाती हैं।
  • एक आलू पीसकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं।
  • टमाटर को पीसकर चेहरे पर रगड़ें, इससे दाग-धब्बे और झाइयाँ दूर होती हैं।
  • खीरे के रस में 2-3 बूंद जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से लाभ मिलता है।
  • केला चेहरे पर रगड़ने से दाग-धब्बे और झाइयाँ कम होती हैं।
  • गाजर और बादाम को कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ होता है।
  • सेब खाने और इसके टुकड़ों को चेहरे पर लगाने से चेहरे के काले दाग-धब्बे और झाइयाँ दूर होती हैं।
  • ताजा नींबू आधा काटकर चेहरे पर रगड़ें, इससे झाइयाँ और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • मौसमी या संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें मलाई और नींबू रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं, 15–20 दिनों में असर दिखेगा।
  • रोज़ एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च मिलाए पिएं। इससे चेहरा सुर्ख और झाइयाँ दूर होंगी।
  • टमाटर को काटकर हल्के हाथों से मसाज करने से झाइयाँ कम होती हैं और रंगत निखरती है।
  • सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पिएं, इससे झुर्रियाँ और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • सलाद में चुकंदर का सेवन करें, यह खून की मात्रा बढ़ाता है और चेहरे की झाइयों में लाभदायक है।

दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook, Twitter, WhatsApp पर जरूर शेयर करें ताकि यह उन तक भी पहुंचे जिन्हें इसकी ज़रूरत है।

यह लेख केवल जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए घरेलू नुस्खे पारंपरिक उपायों पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार के त्वचा रोग या एलर्जी की स्थिति में किसी विशेषज्ञ डॉक्टर या त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। आपकी त्वचा की प्रकृति अलग हो सकती है, इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

By Ritu_Yadav

हमारे बारे में नमस्कार! मेरा नाम रितु यादव है और मैं इस ब्लॉग की संस्थापक और मुख्य लेखिका हूं। मुझे जब भी समय मिलता है, मैं अपने देशवासियों को इस ब्लॉग के माध्यम से निःशुल्क घरेलू उपचार प्रदान करती हूँ। यहाँ आपको साधारण घरेलू नुस्खों से समस्याओं के समाधान मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *